Flesh eating bacteria: दुनिया में कई खतरनाक बैक्टीरिया हैं जो हमारे शरीर को हमेशा के लिए खा सकते हैं। ऐसा ही एक बैक्टीरिया फ्लोरिडा में रहने वाले 21 साल के एक लड़के की आंख खा गया। जी हां इस बैक्टीरिया ने इस लड़के का कॉर्निया खा लिया। विज्ञान की भाषा में इस बैक्टीरिया को मांस खाने वाला बैक्टीरिया कहा जाता है। साथ ही यह घटना भी लड़के की एक बड़ी लापरवाही का नतीजा है।

आइए जानें कैसे महज 40 मिनट की नींद 21 साल के इस लड़के के लिए बन गई सजा। कॉन्टेक्ट लेंस पहने हुए वह झपकी ले रहा था। लगभग 40 मिनट के बाद जैसे ही वह उठा उसने महसूस किया कि उसकी आंखों की रोशनी चली गई है। वह अपनी बायीं आंख से आंशिक रूप से अंधा था। उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि एक मांसाहारी जीवाणु ने उसकी आँखों को खा लिया है।
क्या है मांस खाने वाला ये बैक्टीरिया-What is flesh eating bacteria
इस बैक्टीरिया को Acanthamoeba keratitis कहा जाता है और यह मांस खा सकता है। यह परजीवी मिट्टी, धूल और ताजे पानी की झीलों जैसी चीजों में पाया जाता है। डॉक्टर का कहना है कि यह बैक्टीरिया लेंस पर रहा होगा और फिर नींद के दौरान कॉर्निया में आ गया। उसके बाद इसने संक्रमण पैदा किया और कॉर्निया खा लिया।
यह जानना महत्वपूर्ण है कि कॉन्टेक्ट लेंस लगाकर कभी न सोएं, क्योंकि ऐसा करने से Acanthamoeba keratitis नामक स्थिति हो सकती है। यह एकल-कोशिका वाले अमीबा के कारण होता है जो कॉर्निया की परतों को नुकसान पहुंचा सकता है, और यदि संक्रमण का इलाज नहीं किया जाता है तो यह आंख के ऊतकों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है। इससे बचने के लिए हमेशा अपने कॉन्टैक्ट लेंस को अच्छी तरह से साफ करें और उन्हें कभी भी सोते समय न पहनें।