क्या माइक्रोवेव कैंसर का कारण है ?
कुछ लोग सोचते हैं कि माइक्रोवेव में गर्म किए गए भोजन से कैंसर होने की संभावना अधिक होती है। लेकिन हम निश्चित रूप से नहीं जानते कि क्या यह सच है।
आज के समय में लगभग हर घर में आपको मॉड्यूलर किचन मिल जाएगा। भले ही किसी के घर मॉड्यूलर किचन न हो लेकिन अधिकांश घरों में माइक्रोवेव होता है। भोजन को गर्म करने के लिए अक्सर माइक्रोवेव का उपयोग किया जाता है। इनका उपयोग न केवल घरों में बल्कि कार्यालयों, होटलों और रेस्तरां में भी किया जाता है। सर्दियों के मौसम में इनका इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है क्योंकि इस दौरान खाना जल्दी ठंडा हो जाता है। इसलिए, लोगों के लिए माइक्रोवेव में अपना खाना गर्म करना अधिक सुविधाजनक होता है। माइक्रोवेव का इस्तेमाल खाना पकाने के अलावा कई तरह के व्यंजन बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

माइक्रोवेव ओवन को लेकर लोगों की मुख्य चिंताओं में से एक यह है कि क्या उनमें गर्म किया गया खाना कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। कई लोग इसे सच मानते हैं और माइक्रोवेव का इस्तेमाल करने से बचते हैं। कई लोगों का मानना है कि जब कृत्रिम किरणें खाने को गर्म करती हैं तो यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। तो चलिए एक डॉक्टर से पूछते हैं कि उनका इस बारे में क्या कहना है। क्या माइक्रोवेव में गर्म किया हुआ खाना खाने से सच में कैंसर हो सकता है?
माइक्रोवेव मे खाना पकाने से कैंसर होता है
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक माइक्रोवेव में गर्म किया हुआ खाना खाने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। ऐसा माना जाता है कि माइक्रोवेव से निकलने वाली कृत्रिम गर्मी (विकिरण) भोजन को रेडियोधर्मी बना देती है जिससे कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। हालांकि मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इस दावे को खारिज करती हैं। पूजा मखीजा ने अपने वीडियो में बताया कि इस बात का समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि माइक्रोवेव से हानिकारक विकिरण निकलते हैं जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।
नोट : यह सामग्री सलाह सहित केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से सलाह लें।
A fascinating discussion is worth comment. I do think that you ought to publish more about this subject matter, it might not be a taboo matter but generally people do not discuss these issues. To the next! Best wishes!!
thankyou
Hi! I simply want to give you a huge thumbs up for the excellent info youve got here on this post. I will be returning to your website for more soon.
thanku
Im extremely pleased to find this web site. I want to to thank you for your time for this particularly wonderful read!! I definitely savored every part of it and i also have you book-marked to see new information in your web site.
thank