अनियमित पीरियड्स

जब महिलाएं काम में बहुत व्यस्त होती हैं, तो अक्सर उनके पास अपनी सेहत का ध्यान रखने का समय नहीं होता है। इससे तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो बाद में अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती हैं। इसे ठीक करने में मदद के लिए इन 5 चीजों से युक्त खाद्य पदार्थ खाने की कोशिश करें।

अदरक का चाय पिए

लोग स्वस्थ रहने के लिए हर दिन अदरक की चाय पीते हैं क्योंकि इसमें बहुत सारे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। अदरक की चाय के फायदों में से एक यह है कि यह अनियमित पीरियड्स से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि अदरक में जिंजरोल नामक यौगिक होता है, जो शरीर में सूजन को कम करता है और पीरियड्स को नियमित रखने में मदद करता है।

गुड का सेवन करे

गुड़ महिलाओं के लिए अच्छा होता है क्योंकि इसमें सोडियम और पोटैशियम होता है, जो मासिक धर्म को नियमित करने में मदद कर सकता है। गुड़ खाने से मासिक धर्म सही समय पर इसमे मदद मिल सकती है।

मेथी का पानी पिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप मेथी का पानी पिएंगी तो यह आपके पीरियड्स को और नियमित बनाने में मदद करेगा। ऐसा करने के लिए रोज रात को सोने से पहले एक चम्मच मेथी के दानों को एक गिलास पानी में भिगो दें। अगली सुबह मेथी के पानी को गर्म करके पी लें।

हल्दी दूध पिए

अगर आप अपने पीरियड्स को ठीक करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में हल्दी को जरूर शामिल करें। इसके सेवन से अनियमित पीरियड्स को ठीक करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप हल्दी वाला दूध ले सकते हैं। इसके अलावा हल्दी का सेवन अचार और सब्जियों में किया जा सकता है।

खट्टे चीजों का सेवन करे

विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थों में एस्कॉर्बिक एसिड पाया जाता है। पीरियड्स को ट्रिगर करने के लिए ये पोषक तत्व महत्वपूर्ण हैं। पर्याप्त विटामिन-सी पाने के लिए संतरा, कीवी, नींबू, स्ट्रॉबेरी और आंवले का सेवन करें। आप विटामिन-सी से भरपूर फलों का जूस भी पी सकते हैं।